एजेंसी न्यूज

Paresh Rawal और Varun Dhawan समेत हजारों लोगों ने PM Modi को तीसरे कार्यकाल के लिए दी बधाई, एक्टर बोले - 'जनता सिर्फ तीन तक गिनती नहीं गिनेगी'

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और परेश रावल ने रविवार को नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दीं.

Paresh Rawal और Varun Dhawan समेत हजारों लोगों ने PM Modi को तीसरे कार्यकाल के लिए दी बधाई, एक्टर बोले - 'जनता सिर्फ तीन तक गिनती नहीं गिनेगी'
Paresh Rawal - Varun Dhawan (Photo Credits: ANI/Instagram)

Bollywood Celebs Congratulating PM Modi: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और परेश रावल ने रविवार को नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दीं. बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "भारत की जनता हमारे नेता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के इस ऐतिहासिक मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं देती है. एक बात याद रखें कि जनता आपसे बहुत प्यार करती है, तो वो सिर्फ तीन तक नहीं गिनेगी आगे भी गिनती रहेंगी. जय हो. जयकार हो."

इस बीच, बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने भी पीएम मोदी को बधाई दी.वरुण धवन ने एक्स अकाउंट पर लिखा, "नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल और शपथ ग्रहण समारोह के लिए बधाई. आप हमारे देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं. हरि ओम."

वरुण धवन ने भी पीएम मोदी को बधाई दी

वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा ने 3 जून को एक बच्ची का स्वागत किया. दोनों ने जनवरी 2021 में शादी की थी.

'शैतान' एक्टर आर माधवन ने सोशल मीडिया पर मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने की बधाई दी है. अभिनेता ने पीएम मोदी की फोटो शेयर करते हुए कहा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को इस देश के सर्वोच्च पद पर एक अभूतपूर्व और असाधारण तीसरे कार्यकाल के लिए दिल से बधाई और शुभकामनाएं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).