PM-Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एक्शन में पीएम मोदी, किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त की फाइल पर हस्ताक्षर कर तीसरे कार्यकाल की शुरुआत की
धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने तीसरे कार्यकाल में किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की राशि जारी करने के लिए फाइल पर हस्ताक्षर कर अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत की.
PM-Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने तीसरे कार्यकाल में किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की राशि जारी करने के लिए फाइल पर हस्ताक्षर कर अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत की. राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने वाले पीएम मोदी सोमवार सुबह प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने करीब 9.3 करोड़ पात्र किसानों के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी करने से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर किये. यह भी पढ़ें:- PM Modi Oath Ceremony: पीएम मोदी के शपथ लेने के बाद सीएम योगी, धामी समेत बधाई देने वाले नेताओं का सोशल मीडिया पर लगा तांता
किसान सम्मान निधि के तहत हर किसान को साल में तीन बार दो-दो हजार करोड़ रुपये की किस्त दी जाती है. केंद्र सरकार ने योजना की 16वीं किस्त चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले 28 फरवरी को जारी की थी.
हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में किसानों का मुद्दा भी विपक्ष द्वारा जोर-शोर से उठाया गया था. किसान सम्मान निधि की फाइल पर सबसे पहले हस्ताक्षर कर पीएम ने संदेश देने की कोशिश की है कि उनकी सरकार सबसे पहले किसानों की चिंता करती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

