Mumbai Rain: भारी बारिश के चलते मकान का हिस्सा ढह जाने से पिता और बेटे की मौत, विक्रोली में हुई घटना
मुंबई में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण विक्रोली में एक मकान का एक हिस्सा ढह जाने से एक नाबालिग लड़के और उसके पिता की मौत हो गई.
मुंबई:मुंबई में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण विक्रोली में एक मकान का एक हिस्सा ढह जाने से एक नाबालिग लड़के और उसके पिता की मौत हो गई.अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.बीएमसी आपदा नियंत्रण के अनुसार, हादसा रविवार रात करीब 11.15 बजे एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत में हुआ.प्रत्यक्षदर्शियों ने मुंबई दमकल विभाग को बताया कि मुंडेर (लोहे की बीम) का कुछ हिस्सा और एक मंजिल का स्लैब गिर गया था. ये भी पढ़े :Mumbai Rain: मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण हुआ जलभराव, लोगों को करना पड़ा परेशानियों का सामना-Video
टूटे हुए हिस्से का कुछ भाग लटका हुआ था जिसे उपकरणों की मदद से दमकल विभाग के एक कर्मचारी ने हटाया.स्थानीय लोगों ने दो लोगों को वहां से निकाला और बचाव दल के पहुंचने से पहले ही उन्हें एक निजी वाहन में बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया. दोनों पिता-पुत्र बताये जा रहे हैं.दोनों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. पीड़ितों की पहचान नागेश आर. रेड्डी (38) और रोहित रेड्डी (10) के रूप में हुई है.बीएमसी ने कहा कि मलबे के नीचे फंसे अन्य पीड़ितों की तलाश जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

