मुंबई में हुई भारी बारिश के बाद सड़को पर जलभराव की स्थिति निर्माण हो गई है. दादर में सड़को पर पानी भर जाने की वजह लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पहली ही बारिश में महानगर पालिका की एक बार फिर पोल खुलती हुई नजर आई. दादर जैसी जगह पर सडकों से लोगों को जाने में काफी परेशानी हुई. इसके साथ ही वाहनचालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बारिश के कारण ट्रैफिक जाम होने की वजह से लोगों को घर पहुंचने में भी काफी समय लगा गया. कल शाम से मुंबई और नवी मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश हुई. हालांकि इस बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी , लेकिन जगह -जगह पर पानी जमा होने की वजह से परेशानी भी काफी हुई. ये भी पढ़े :Mumbai Rains: मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 9 जून के लिए जारी किया येलो अलर्ट, देखें तस्वीरें और वीडियो
देखें वीडियो :
#WATCH | Maharashtra: Several parts of Mumbai face waterlogging as the city receives heavy rainfall.
Visuals from the Dadar area. pic.twitter.com/NJcZ2KIf5I
— ANI (@ANI) June 9, 2024













QuickLY