Mumbai Rains: मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 9 जून के लिए जारी किया येलो अलर्ट, देखें तस्वीरें और वीडियो
Mumbai Rains (Photo Credit: X)

Mumbai Rains: रविवार, 9 जून की सुबह मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश हुई. इस दौरान लोगों ने शहर में भारी बारिश की तस्वीरें और वीडियो X (पहले ट्विटर) पर साझा किया. इस बीच एक यूजर ने कहा, "24 घंटे के भीतर मानसून की घोषणा कर देनी चाहिए." एक अन्य यूजर ने #MumbaiRains का एक वीडियो शेयर किया और लोगों से सुरक्षित रहने को कहा. बता दें की भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 9 जून के लिए महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट, रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

देखें वीडियो: