देश

Mumbai Shocker: पिकनिक मनाने गए मुंबई के 3 स्टूडेंट्स की तालाब में डूबकर मौत, रायगड के खालापुर की घटना से परिसर में मची खलबली

मुंबई शहर के बांद्रा से पिकनिक मनाने गए 3 स्टूडेंट्स की खालापूर तालाब में डूबने से मौत हो गई. ये स्टूडेंट्स बांद्रा के रिझवी कॉलेज के स्टूडेंट्स बताएं जा रहे है.

Mumbai Shocker: पिकनिक मनाने गए मुंबई के 3 स्टूडेंट्स की तालाब में डूबकर मौत, रायगड के खालापुर की घटना से परिसर में मची खलबली
Credit -Pixabay

 Mumbai Shocker: मुंबई शहर के बांद्रा से पिकनिक मनाने गए 3 स्टूडेंट्स की खालापूर तालाब में डूबने से मौत हो गई. ये स्टूडेंट्स बांद्रा के रिझवी कॉलेज के स्टूडेंट्स बताएं जा रहे है. बताया जा रहा है की बांद्रा के रिझवी कॉलेज के 37 स्टूडेंट्स यहां घुमने पहुंचे थे. लेकिन इस पिकनिक ने 3 की स्टूडेंट्स की जान ले ली.

दरअसल खालापूर के पोखरवाडी के तलाब में तैरते हुए इन्हें गहराई का अंदाज नहीं होने की वजह से पानी में चार स्टूडेंट्स डूब गए. जिनमें से एक स्टूडेंट को बचाया गया, लेकिन एक की हालत काफी गंभीर है. एकलव्य सिंग, इशांत यादव, आकाश माने और रणत बंडा डूबे हुए स्टूडेंट्स के नाम है. सभी मृतक स्टूडेंट्स के शव प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में लाएं गए है. ये भी पढ़े :Maharashtra: जलगांव में 6 वर्षीय बच्ची से रेप और हत्या के बाद भड़की हिंसा, पथराव के दौरान 14 पुलिसकर्मी जख्मी

इस हादसे के बाद कॉलेज में खलबली मच गई है तो वही इन स्टूडेंट्स के घरों में भी मातम छा गया है. मानसून शुरू होने के कारण कई स्टूडेंट्स घूमने जा रहें है. कई जगहों पर तैरने की वजह से कई लोगों की , जिनमें ज्यादातर नाबालिग बच्चों की जान भी जा रही है. इस हादसे के बाद खालापुर में भी हलचल मच गई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2024 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).