आंध्र प्रदेश के कैब ड्राइवरों को हैदराबाद छोड़ने को कहे जाने के मामले में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण आगे आए हैं. उन्होंने मांग की कि तेलंगाना सरकार इस मुद्दे को मानवीय दृष्टिकोण से हल करे.
मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर 'हर घर तिरंगा' फहराने की तैयारियां जोरों पर है. प्रदेश के डेढ़ करोड़ घरों पर तिरंगा फहराए जाने का लक्ष्य रखा गया है.
पेरिस ओलंपिक 2024 में डबल पदक विजेता मनु भाकर आज भारत लौट आई हैं। दिल्ली में हवाई अड्डे पर ढोल नगाड़े के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, जो मुझे इतना प्यार मिल रहा है। कोच जसपाल राणा ने कहा कि दुनिया देख रही है देश की बेटी की उपलब्धि.
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अपने भार वर्ग से अधिक वजन के कारण, ओलंपिक में रेसलिंग के फाइनल मुकाबले के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है. वह महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले का फाइनल खेलने वाली थीं.
भारत के लिए पेरिस ओलंपिक के 12वें दिन की शुरुआत एक दुखद खबर के साथ हुई. कुश्ती के 50 किग्रा फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई कर दिया गया है. इस फैसले से आहत विनेश डिहाइड्रेशन के चलते बेहोश हो गईं और अब उन्हें खेल गांव के पॉलीक्लिनिक में भर्ती कराया गया है.
बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद अब भारत में बयानबाजी तेज हो गई है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा, “श्रीलंका और बांग्लादेश के बाद अब भारत का नंबर है.”
विपक्ष ने बुधवार को राज्यसभा में एनसीईआरटी की कुछ पुस्तकों से संविधान की प्रस्तावना हटाए जाने का मुद्दा उठाया. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह मुद्दा सदन के सामने रखा.
भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है. भारत की धरती पर गेहूं, चावल, कपास, फल, सब्जियां और दाल सहित प्रमुख फसलें उगाई जाती हैं.
पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा से बात की. पीएम मोदी ने उनसे इस मुद्दे और विनेश फोगाट के बाहर होने के बाद भारत के पास मौजूद विकल्पों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मांगी है.
भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट 50 किलोग्राम महिला वर्ग की रेसलिंग के फाइनल से बाहर हो गई हैं. फोगाट को ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई किया गया है.
हमास ने याह्या सिनवार को सैन्य संगठन और अपना राजनीतिक प्रमुख घोषित किया है. इस घोषणा के बाद, उग्रवादी संगठन का सत्ता केंद्र फिलिस्तीन के गाजा में स्थानांतरित हो जाएगा.
बिहार के वैशाली जिले में करंट की चपेट में आने से नौ कांवड़ियों की मौत की घटना से सबक लेते हुए गया जिला प्रशासन ने इस साल पितृपक्ष मेला में बिजली के तारों, ट्रांसफार्मरों समेत सभी चीजें दुरुस्त कराने का फैसला लिया है.
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) के 15वें एडिशन में कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'चंदू चैंपियन' दिखाई जाएगी.
महाराष्ट्र के अकोला में खदान पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ के आरोपी निलंबित पुलिस निरीक्षक धनंजय महादेव सायरे की अग्रिम जमानत अर्जी को बांबे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है.
“मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती, मेरे देश की धरती”. अभिनेता मनोज कुमार की फिल्म उपकार का यह गीत आज भी लोगों की जुबान से उतरा नहीं है.
बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्तापलट हो गया है. जारी हिसा के बीच देशभर में 20 अवामी लीग नेताओं समेत 29 लोगों के शव मिले हैं. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, ये मौतें बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और सोमवार को उनके देश से चले जाने के बाद हुई हैं.
केरल के वायनाड में विनाशकारी भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 413 पहुंच गई है. 152 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. बचाव अभियान नौवें दिन भी जारी है.
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम मार्ग पर मरम्मत कार्य के चलते अधिकारियों ने फैसला लिया है कि अमरनाथ यात्रा अब 19 अगस्त को समाप्त होने तक केवल उत्तरी कश्मीर के बालटाल मार्ग से ही होगी.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को एक पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने कहा है कि इस बार 15 अगस्त को दिल्ली में दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी उनकी जगह झंडा फहरायेंगी.