खेल

Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को बड़ा झटका, फाइनल से पहले कुश्ती स्पर्धा के लिए अयोग्य घोषित, जानें क्यों

भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट 50 किलोग्राम महिला वर्ग की रेसलिंग के फाइनल से बाहर हो गई हैं. फोगाट को ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई किया गया है.

Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को बड़ा झटका, फाइनल से पहले कुश्ती स्पर्धा के लिए अयोग्य घोषित, जानें क्यों
विनेश फोगट (Photo Credit: X Formerly As Twitter

पेरिस, 7 अगस्त : भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट 50 किलोग्राम महिला वर्ग की रेसलिंग के फाइनल से बाहर हो गई हैं. फोगाट को ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई किया गया है. भारतीय कुश्ती और देश के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि विनेश फोगाट स्वर्ण पदक जीतने के बेहद करीब थीं.

भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा, "भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने की खबर आपसे साझा करता है. रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था. इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी. भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है. वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगी." यह भी पढ़ें : Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय पहलवान विनेश फोगट को बड़ा झटका, पेरिस ओलंपिक में अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किग्रा से हुई बाहर

इसके अलावा, भारतीय पहलवान को यूडब्ल्यूडब्ल्यू नियमों के अनुसार अंतिम स्थान दिया जाएगा. मंगलवार को विनेश ओलंपिक खेलों के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं, जब उन्होंने सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन को 5-0 से हराया. उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत दुनिया की नंबर-1, जापान की चार बार की विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता युई सुसाकी को हराकर की, जो पहलवान के रूप में अपने पूरे करियर में 95 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपराजित रहीं.

इसके बाद विनेश ने दिन के अपने दूसरे मुकाबले में यूक्रेन की ओक्साना वासिलीवना लिवाच को 7-5 से हराकर अपने पहले सेमीफाइनल में प्रवेश किया. 48 किग्रा में पूर्व विश्व नंबर 1 विनेश अपने तीसरे ओलंपिक में भाग ले रही थीं. वह चोट के कारण 2016 रियो ओलंपिक में पदक से चूक गईं. वह टोक्यो ओलंपिक में 53 किग्रा क्वार्टर फाइनल में वेनेसा कलादज़िंस्काया से हार गईं. विनेश राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2024 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).