Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय पहलवान विनेश फोगट को बड़ा झटका, पेरिस ओलंपिक में अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किग्रा से हुई बाहर
पेरिस ओलंपिक 2024 में गुरुवार को कुश्ती प्रतियोगिता में महिलाओं की 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल में भारतीय पहलवान विनेश फोगट का सामना यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट से होना था. लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने निकल कर आई है. दरअसल, विनेश 50 किलोग्राम के स्वर्ण पदक मुकाबले की सुबह वजन नहीं उठा पाईं, जिसके बाद उन्हें पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया है.
Vinesh Phogat Disqualified: पेरिस ओलंपिक 2024 में गुरुवार को कुश्ती प्रतियोगिता में महिलाओं की 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल में भारतीय पहलवान विनेश फोगट का सामना यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट से होना था. लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने निकल कर आई है. दरअसल, विनेश को 50 किलोग्राम के स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले ओवरवेट होने की वजह अयोग्य घोषित कर दिया गया है. यह भी पढें: Paris Olympics 2024 Live Streaming In India: पेरिस ओलंपिक में आज भारतीय एथलीट इन खेलों में लेंगे हिस्सा, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
खबर के अनुसार, पहलवान का वजन तय सीमा से करीब 100 ग्राम अधिक था, जिसके कारण उन्हें अयोग्य घोषित किया गया है. प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, फोगट रजत पदक के लिए भी पात्र नहीं होंगी और 50 किलोग्राम में केवल स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता ही भाग लेंगे.
विनेश फोगट अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किग्रा से हुई बाहर
Indian Wrestler Vinesh Phogat disqualified from the Women’s Wrestling 50kg for being overweight.
It is with regret that the Indian contingent shares news of the disqualification of Vinesh Phogat from the Women’s Wrestling 50kg class. Despite the best efforts by the team through… pic.twitter.com/xYrhzA1A2U
— ANI (@ANI) August 7, 2024
भारतीय ओलंपिक संघ ने भी इस खबर की जानकारी देते हुए कहा,"यह खेदजनक है कि भारतीय दल विनेश फोगट को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित करने की खबर साझा कर रहा है. रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया. दल द्वारा इस समय कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी. भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है. वह आने वाली प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा".
बता दें की विनेश फोगट ने मंगलवार के मुकाबलों के लिए वजन उठाया था. लेकिन नियम के अनुसार, पहलवानों को प्रतियोगिता के दोनों दिन अपने वजन वर्ग में ही रहना होता है. यही वजह है की विनेश के फाइनल मुकाबले से बाहर हो चुकी है.
मंगलवार को फोगट ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी. प्रतियोगिता में विनेश ने तीन जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई थी. 29 वर्षीय पहलवान ने पहले दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त और टोक्यो 2020 चैंपियन जापान की युई सुसाकी को हराया था. इसके बाद विनेश ने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की पूर्व यूरोपीय चैंपियन ओक्साना लिवाच को हराया. वहीं सेमीफाइनल में क्यूबा की मौजूदा पैन अमेरिकी खेलों की चैंपियन युस्नेलिस गुज़मान को हराया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2024 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

