Pakistan Test Squad Against BAN 2024: पाकिस्तान ने टेस्ट टीम का किया ऐलान, सउद शकील को बनाया उपकप्तान, नसीम शाह की वापसी
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज़ के लिए शान मसूद की अगुवाई वाली 17-सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है. घरेलू क्रिकेट और पाकिस्तान शाहीन के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज़ों कामरान ग़ुलाम और मोहम्मद हुरैरा टीम में नए चेहरे हैं, जबकि इमाम-उल-हक़, फ़हीम अशरफ़, मोहम्मद नवाज़, नोमान अली और साजिद ख़ान को टीम से बाहर किया गया है.