Devendra Fadnavis Vote Jihad Remark: क्या होता है वोट जिहाद, जानिए क्यों भड़के संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने गुरुवार को उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आखिर आप मुझे बताइए कि ये वोट जिहाद क्या होता है? आपको यह पता होना चाहिए, इस देश में मुस्लिम, पारसी, जैन, हिंदू सभी वोट करते हैं और आपको सभी के वोट का सम्मान करना चाहिए.