Mirzapur Road Accident: यूपी के मिर्जापुर में ट्रैक्टर-ट्रक की जोरदार टक्कर, 10 की मौत 3 घायल
यूपी के मिर्जापुर में शुक्रवार को सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, थाना कछवा क्षेत्र में मिर्जामुराद कछवा बॉर्डर जीटी रोड पर एक ट्रैक्टर को पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.
मिर्जापुर, 4 अक्टूबर : यूपी के मिर्जापुर में शुक्रवार को सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, थाना कछवा क्षेत्र में मिर्जामुराद कछवा बॉर्डर जीटी रोड पर एक ट्रैक्टर को पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. ट्रैक्टर पर कुल 13 लोग सवार थे, जो भदोही से वाराणसी की ओर जा रहे थे.
हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 13 लोगों में से 10 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर (बीएचयू) वाराणसी भेजा गया. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया. मृतकों की पहचान भानु प्रताप (25 वर्ष), विकास कुमार (20 वर्ष), अनिल कुमार (35 वर्ष), सूरज कुमार (22 वर्ष), सनोहर (25 वर्ष), राकेश कुमार (25 वर्ष), प्रेम कुमार (40 वर्ष), राहुल कुमार उर्फ टिल्लू (26 वर्ष), नितिन कुमार (22 वर्ष), रोशन कुमार (17 वर्ष) शामिल हैं. घायलों में आकाश कुमार (18 वर्ष), जमुनी (26 वर्ष) और अजय सरोज (50 वर्ष) के रूप में हुए है. यह भी पढ़ें : UP: अमेठी में दलित परिवार की हत्या से हड़कंप, सांसद किशोरी लाल शर्मा ने पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल
थाना कछवा पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है, जबकि घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है. कछवां थाने में इस पूरे मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात हमें सूचना मिला की एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी. हादसे की सूचना मिलने के बाद हम लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया है. मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही हैं, आगे की कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

