अमेरिका में रिलीज होगा जॉन अब्राहम की 'सविता दामोदर परांजपे'
अभिनेता-निर्माता जॉन अब्राहम की पहली मराठी फिल्म 'सविता दामोदर परांजपे' अमेरिका में रिलीज होगी. जॉन ने बुधवार को ट्वीट किया, "भारत में एक शानदार सफलता के बाद, मेरी फिल्म 'सविता दामोदर परांजपे' 7 सितंबर को संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज होगी."यह फिल्म इसी शीर्षक वाली मराठी फिल्म पर आधारित है, जिसमें दिग्गज अभिनेत्री रीमा लागू प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं.