फिल्म 'सुई धागा के प्रचार के लिए 'इंडियन आइडल 10' के सेट पर पहुंचे वरुण धवन
इंडियन आइडल 10' के सेट पर अपनी आगामी फिल्म 'सुई धागा - मेड इन इंडिया' के प्रचार के लिए पहुंचे अभिनेता वरुण धवन ने इसके एक प्रतियोगी सलमान अली की तुलना सलमान खान से की.
मुंबई. 'इंडियन आइडल 10' के सेट पर अपनी आगामी फिल्म 'सुई धागा - मेड इन इंडिया' के प्रचार के लिए पहुंचे अभिनेता वरुण धवन ने इसके एक प्रतियोगी सलमान अली की तुलना सलमान खान से की. गायन रियलिटी शो के शीर्ष 11 प्रतियोगिताओं में से एक सलमान अली अपने पूरे परिवार का ख्याल अकेले रखते हैं और वह अपने माता-पिता की इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं.
एक बयान के मुताबिक, "सुई धागा - मेड इन इंडिया' की सह-कलाकार अनुष्का शर्मा के साथ शो में पहुंचे वरुण सलमान अली की संघर्ष की कहानी सुनकर भावुक हो गए.वरुण ने कहा, "सलमान अली हमारे संगीत उद्योग के सलमान खान हैं. उनका प्रदर्शन बिल्कुल अविश्वसनीय था. मुझे लगा जैसे मैं लाइव प्रस्तुति नहीं बल्कि रिकॉर्डिग सुन रहा था. ऐसा कहा जाता है कि जब आप कोई फिल्म करते हैं तो आपको पूरी तरह उसी किरदार में ढलना पड़ता है."
उन्होंने कहा, "मैं कई फिल्मों का हीरो रहा हूं लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि यहां असली नायक सलमान अली है जो इतनी प्यार से अपने माता-पिता का ख्याल रखते हैं. मैं उनकी दुनिया में खुशियों की कामना करता हूं और मुझे पूरी तरह से यकीन है कि वह सफलता के शिखर तक पहुंचेंगे. उनके माता-पिता का आर्शीवाद और हमारी दुआएं उनके साथ हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2018 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

