विदेश

अफगानिस्तान: हवाई हमले में 10 आतंकवादी ढेर

दक्षिणी अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में हुए एक हवाई हमले में आतंकवादी समूह तालिबान के लिए काम कर रहे एक न्यायाधीश और चिकित्सक सहित 10 की मौत हो गई.

अफगानिस्तान: हवाई हमले में 10 आतंकवादी ढेर
तालिबान आतंकी (Photo Credits: Getty)

काबुल. दक्षिणी अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में हुए एक हवाई हमले में आतंकवादी समूह तालिबान के लिए काम कर रहे एक न्यायाधीश और चिकित्सक सहित 10 की मौत हो गई.

जिला प्रमुख हाजी लाला ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि अफगान वायु सेना ने बुधवार मयवंद जिले के बेंद-ए-तिमूर इलाके में हवाई हमला किया था क्योंकि तालिबान ने इलाके में हाल ही में स्थापिक नई चौकी पर हमला करने का प्रयास किया था.

इस दौरान आतंकवादियों के कब्जे वाले सैन्य सशस्त्र वाहन और एक हथियार डिपो भी नष्ट हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2018 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).