प्रो-कबड्डी लीग-6: रविवार से शुरू हो रहा है हो तू तू तू... 12 टीमें पेश करेंगी खिताब के लिए दावेदारी
जोन-ए में गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, जयपुर, पुणे और मुंबई को शामिल किया गया है, वहीं जोन-बी में बंगाल, बैंगलुरू, पटना, थलाइवाज, टाइटंस और यूपी को शामिल किया गया है. सात अक्टूबर को पहला मैच पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज के बीच जोन-बी में और दूसरा मैच पुनेरी पल्टन और यू-मुंबा के बीच जोन-ए में खेला जाएगा.