जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई 4.6 तीव्रता
जम्मू एवं कश्मीर में रविवार को रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए. अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, " सुबह 8.09 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए
श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में रविवार को रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए. अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, " सुबह 8.09 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र 206 किलोमीटर की गहराई में 36.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.5 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज हुआ
An earthquake measuring 4.6 on the Richter scale hits parts of #JammuAndKashmir (Graphic courtesy: India Meteorological Department) pic.twitter.com/sDvxF3i4Sp
— ANI (@ANI) October 7, 2018
बता दे कि इसके पहले सितंबर में भी जम्मू-कश्मीर में भूकंप लगातार कई दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए थे
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2018 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

