विदेश

अफगानिस्तान में तालिबान का आतंकी हमला, 6 पुलिसकर्मियों की मौत

वर्दक प्रांत में तालिबान आतंकवादियों के हमले में कम से कम छह पुलिसकर्मी मारे गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सैकड़ों की संख्या में तालिबान आतंकवादियों ने शनिवार देर रात सैयदाबाद जिले में धावा बोला,

अफगानिस्तान में तालिबान का आतंकी हमला, 6 पुलिसकर्मियों की मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर ( Image/ Photo Credit: Twitter)

काबुल: वर्दक प्रांत में तालिबान आतंकवादियों के हमले में कम से कम छह पुलिसकर्मी मारे गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सैकड़ों की संख्या में तालिबान आतंकवादियों ने शनिवार देर रात सैयदाबाद जिले में धावा बोला, परिणामस्वरूप प्रांतीय राजधानी मैदान शहर के दक्षिण में संघर्ष शुरू हो गया. उन्होंने कहा, "जिला पुलिस प्रमुख सैयद मेजराब शाह हशमी समेत छह पुलिस अधिकारी मारे गए." यह भी पढ़े: अफगानिस्तान में चुनावी रैली में फिदायीन हमला, 13 की मौत, कई घायल

उन्होंने बताया कि हमले में कई आतंकवादी भी मारे गए और घायल हुए. दक्षिणी और पश्चिमी प्रांतों के साथ काबुल को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग काबुल-कंधार राजमार्ग को आतंकवादियों ने अवरुद्ध कर दिया, क्योंकि रविवार को भी जिले में भारी संघर्ष जारी था.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2018 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).