अपनी सफलता पर साकिब सलीम ने कहा-सोचा न था, मुझे देखने को पैसे खर्च करेंगे लोग
मैं इसे गंभीरता से नहीं लेता क्योंकि मैं दिल्ली के एक मध्यम वर्ग के परिवार से आता हूं. मेरे लिए सिनेमा पारस (दक्षिण दिल्ली) जाकर फिल्म देखना है. मेरे पिता मुझे वहां ले जाते थे. यह सिनेमा के प्रति मेरी समझ है. मैंने उस वक्त नहीं सोचा था कि मैं एक ऐसा शख्स बनूंगा, जिसे पर्दे पर देखने के लिए लोग पैसे देंगे...