देश

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र संघ (एएमयूएसयू) चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है.

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: File Photo)

लखनऊ: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र संघ (एएमयूएसयू) चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है. यूनिवर्सिटी के 14 विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं और मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा. एक चुनाव अधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान दोपहर में एक घंटे का विराम रहेगा.

विश्वविद्यालय में 18,886 मतदाता हैं, जबकि महिला कॉलेज में 3,014 मतदाता हैं. इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोर्ट सदस्य और कैबिनेट सदस्य पद के लिए मतदान हो रहे हैं. कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2018 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).