शाहरुख खान ने दीपिका और रणवीर को बधाई देते हुए कहा: सह अभिनेत्रियों की शादी पर भावुक हो जाता हूं
जब मैंने श्रीदेवी और माधुरी जी के साथ काम करना शुरू किया तो उनकी शादी हो गई. इसकी बाद मेरे साथ काम करने वाली अभिनेत्रियों की दूसरी पीढ़ी की भी शादी हो गई और अब ये तीसरा सेट है, जिनकी शादियां हो रही हैं. "
मुंबई, सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि जब भी उनकी किसी सह अभिनेत्री की शादी होती है तो वह बहुत भावुक हो जाते हैं. शाहरुख ने शुक्रवार को मुंबई में अपनी अगली फिल्म 'जीरो' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर यह बात कही. उनसे जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बारे में पूछा गया कि वह उनकी शादी में क्या करेंगे तो इस पर उन्होंने कहा, "हर किसी को अपनी जिंदगी में शादी करनी चाहिए लेकिन मैं उनकी शादी में क्या करूंगा? बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवना. उनकी शादी होगी, वे जिंदगी का लुत्फ उठाएंगे, उनके बच्चे होंगे. इसमें मैं क्या करूंगा? मेरी शादी बहुत पहले हो चुकी है तो क्या मुझे दोबारा शादी करना चाहिए?"
यह भी पढ़ें: Video: प्रियंका चोपड़ा की शादी के सवाल पर शाहरुख खान ने दिया चौंका देने वाला रिएक्शन.
अपनी आनेवाली की प्रमोशन के दौरान उनकी को-एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मौजूद थी. शाहरुख ने दीपिका और रणवीर को बधाई देते हुए कहा, "मैं उन्हें आशीर्वाद देता हूं. उनकी खुशियों की कामना करता हूं. मैं बहुत खुश होता हूं जब मेरी सह अभिनेत्रियों की शादी होती है, मैं भावुक हो जाता हूं. जब मैंने श्रीदेवी और माधुरी जी के साथ काम करना शुरू किया तो उनकी शादी हो गई. इसकी बाद मेरे साथ काम करने वाली अभिनेत्रियों की दूसरी पीढ़ी की भी शादी हो गई और अब ये तीसरा सेट है, जिनकी शादियां हो रही हैं. "
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2018 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

