Video: प्रियंका चोपड़ा की शादी के सवाल पर शाहरुख खान ने दिया चौंका देने वाला रिएक्शन
इस महीने रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस शादी के बंधन में बंधने की तैयारी में हैं
अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं शाहरुख खान ने मीडिया की मौजूदगी में अपनी फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर भी लॉन्च किया. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर शाहरुख के साथ ही उनकी को-एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मौजूद थी. शाहरुख ने मीडिया से अपनी इस फिल्म को लेकर बातचीत की और इसी के साथ मीडिया के अन्य कई सवालों के जवाब भी दिए. इसी दौरान उनसे रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी को लेकर सवाल किया गया.
एक पत्रकार ने शाहरुख से पूछा, "रणवीर-दीपिका शादी कर रहे हैं और प्रियंका की भी शादी होने जा रही है. ये सभी आपके करीबी दोस्त हैं, ऐसे में आप किसकी शादी अटेंड करेंगे?" इसपर शाहरुख ने अपने स्मार्ट अंदाज के साथ जवाब दिया, "सब कर रहे हैं, माशा अल्लाह, इसमें मैं क्या करूंगा? बेगानी शादी में अब्दुल्लाह दीवाना. वो करेंगे शादी, वो मजे करेंगे लेकिन अब इसमें मैं क्या करूंगा. मुझे जो करना था मैं तो कर चुका हूं. अब क्या बार-बार शादी करता रहूं (हंसते हुए)? ऐसे थोड़ी ना होता है."
ये देखिए वीडियो.
हालांकि शाहरुख, प्रियंका की शादी के सवाल पर खुलकर पर बयान देने से बचते हुए नजर आए वहीं उन्होंने रणवीर और दीपिका को उनकी शादी के लिए बधाई जरूर दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2018 10:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

