अमेरिका: कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग, मरने वालों की संख्या 44 हुई
कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। प्रबंधन अधिकारी शेरिफ कोरी एल. हॉनिया ने सोमवार रात मीडिया को बताया कि 44 में से 42 की मौत उत्तरी कैलिफोर्निया के कैंप फायर में व दो की मौत मालिबू के वूल्सी फायर में हुई है.