'भाभी जी घर पर हैं' फेम सौम्या टंडन जल्द बनने वाली हैं मां, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी
सौम्या टंडन & टीवी के शो 'भाभी जी घर पर हैं' से काफी हद तक पॉपुलर हुई हैं
टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं!' की अभिनेत्री सौम्या टंडन ने मंगलवार को गर्भवती होने की जानकारी दी. यह उनकी पहली संतान होगी. अभिनेत्री ने इसे खूबसूरत अहसास बताया है. शो में अनिता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी. उन्होंने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने जागते समय खुद के लिए ऐसा महसूस किया जैसे कोई सुपरहीरो बिना केप के हो.
उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "एक जादूगर के अहसास के साथ सुबह उठती हूं, बिन केप के सुपरहीरो जैसी. आशीर्वाद और देवभक्ति से भरी हुई महसूस कर रही हूं. हार्मोस में हो रहे बदलाव से लगातार उत्साहित महसूस कर रही हूं. यह एक बेहतरीन राइड होने का वादा करते हैं. एक बड़ी खबर-मैं गर्भवती हूं और हर पल को शिद्दत से जीने की कोशिश कर रही हूं. आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है."
फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर खान की बहन रूप का किरदार निभाने वालीं सौम्या ने दिसंबर 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2018 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

