देश

गुजरात दंगाः PM मोदी के खिलाफ जाकिया जाफरी की याचिका पर SC सोमवार को करेगा सुनवाई

उच्चतम न्यायालय 2002 में गोधरा कांड के बाद गुजरात में हुये दंगों के सिलसिले में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को क्लीन चिट देने के विशेष जांच दल के निर्णय को चुनौती देने वाली जाकिया जाफरी की याचिका पर 19 नवंबर को सुनवाई करेगा.

गुजरात दंगाः PM मोदी के खिलाफ जाकिया जाफरी की याचिका पर SC सोमवार को करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट (Photo Credits: File Photo)

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय 2002 में गोधरा कांड के बाद गुजरात में हुये दंगों के सिलसिले में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को क्लीन चिट देने के विशेष जांच दल के निर्णय को चुनौती देने वाली जाकिया जाफरी की याचिका पर 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. पूर्व सांसद एहसान जाफरी की विधवा जाकिया ने विशेष जांच दल के फैसले के खिलाफ उनकी याचिका खारिज करने के गुजरात उच्च न्यायालय के पांच अक्टूबर, 2017 के निर्णय को भी चुनौती दी है.

इन दंगों में एहसान जाफरी भी मारे गये थे. न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने मंगलवार को कहा कि इस याचिका पर 19 नवंबर को सुनवाई की जायेगी क्योंकि उन्होंने अभी तक विस्तार से इसका अवलोकन नहीं किया है. यह भी पढ़े: पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने पूछा, गुजरात दंगों के दौरान अनुच्छेद 355 का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया

विशेष जांच दल ने आठ फरवरी, 2012 को मामला बंद करने की अपनी रिपोर्ट में नरेन्द्र मोदी को क्लीन चिट देते हुये कहा था कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने योग्य कोई साक्ष्य नहीं है

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2018 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).