देश

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन के जोरदार भिड़ंत में चाचा-भतीजे सहित 3 की मौत

राजस्थान के करौली जिले के सूरौठ थाना क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे सहित तीन लोगों की मौत हो गई.

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन के जोरदार भिड़ंत में चाचा-भतीजे सहित 3 की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

जयपुर: राजस्थान के करौली जिले के सूरौठ थाना क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे सहित तीन लोगों की मौत हो गई. थानाधिकारी सैयद शरीफ अली खान ने बताया कि नंगला मावली निवासी भगवान सिंह जाटव (35) अपने भतीजे विक्रम जाटव (19) और एक अन्य रिश्तेदार रवि जाटव (20) के साथ रात्रि जागरण में शामिल होने के लिये जगर गांव जा रहे थे. भरतपुर-गंगापुर मेगा हाइवे पर ताहरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों की मौत हो गई

उन्होंने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिये गये. अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक अन्य हादसे में भरतपुर जिले के रूपबास थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से सेना के एक जवान की मौत हो गई. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और जीप की जोरदार टक्कर में 8 की मौत, 11 घायल

थानाधिकारी मदनलाल मीणा ने बताया कि मृतक जवान की पहचान जितेन्द्र सिंह जाट (22) के रूप में की गई है. वह लेह लद्दाख में तैनात था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2018 06:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).