पुलवामा आतंकी हमला: आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 45 जवान हुए शहीद, देशवासियों में फूटा आक्रोश
जम्मू एवं कश्मीर (Jammu-Kashmir) में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में 45 जवान शहीद हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि दो घायल जवानों के दम तोड़ने के बाद मृतकों की संख्या 45 हो गई. वहीं, 38 जवान घायल हैं..