हिमाचल प्रदेश में हुई मध्यम बर्फबारी, पर्यटन स्थलों को बनाया मनोहारी
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल कुफरी, मनाली, डलहौजी और कल्पा में शनिवार को हुई मध्यम बर्फबारी ने इन स्थानों को और मनोहारी बना दिया है. मौसम विभाग ने रविवार के बाद क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ हटने के साथ शुष्क मौसम की संभावना जताई है.