देश

उत्तर प्रदेश: भूमि विवाद मामले में परपोते ने अपनी ही दादी को उतारा मौत के घाट, गोली मारकर की हत्या

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के नागला राही गांव में शुक्रवार शाम भूमि विवाद में एक बुजुर्ग महिला के परपोते ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया.

उत्तर प्रदेश: भूमि विवाद मामले में परपोते ने अपनी ही दादी को उतारा मौत के घाट, गोली मारकर की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pexels)

लखनऊ/मुजफ्फरनगर:  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के नागला राही गांव में शुक्रवार शाम भूमि विवाद में एक बुजुर्ग महिला के परपोते ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया.

अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) रामभवन ने शनिवार को बताया, "शुक्रवार शाम भूमि विवाद के दौरान युवक उस्मान ने अपनी परदादी रईशा (60) की उसके घर में घुस कर गोली मार कर हत्या कर दी और उसके बाद वहां से फरार हो गया."

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: दहेज के लिए अपनी ही पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति को आजीवन कारावास और ससुराल वालों को 10-10 साल की सुनाई सजा

उन्होंने बताया, "प्रथम²ष्ट्या सामने आया है कि महिला और उसके परपोते के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी से उसने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2019 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).