पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे हुई वृद्धि, जानें क्या है अपने शहर का दाम
पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई. देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में तीन दिनों में पेट्रोल 27 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया जबकि डीजल के दाम में 24 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है.
नई दिल्ली: पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई. देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में तीन दिनों में पेट्रोल 27 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया जबकि डीजल के दाम में 24 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है.
तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को दिल्ली, कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे जबकि मुंबई में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. डीजल की कीमत दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में 13 पैसे जबकि मुंबई (Mumbai) में 14 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दी गई है.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आई बढ़ोतरी, जाने क्या है आपके शहर के दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.60 रुपये, 72.71 रुपये, 76.23 रुपये और 73.28 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल की कीमतें क्रमश: 65.86 रुपये और 67.64 रुपये प्रति लीटर, 68.97 रुपये और 69.57 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2019 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

