श्रीदेवी के निधन के 1 साल बाद फिल्म 'मॉम' को लेकर आई ये बड़ी खबर
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) के अभिनय से सजी फिल्म 'मॉम' (Mom) चीन में 22 मार्च को रिलीज होगी. एक बयान के अनुसार, 'जी स्टूडियोज इंटरनेशनल' फिल्म को पोलैंड, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और सिंगापुर सहित 40 क्षेत्रों में लांच कर चुका है.