बॉलीवुड

बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही अनन्या पांडे ने किया ऐसा काम, इंडस्ट्री में हो रही तारीफ

बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं अनन्या पांडे (Ananya Pandey) अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही अपनी दूसरी फिल्म का शूटिंग शेड्यूल भी पूरा कर लिया है.

बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही अनन्या पांडे ने किया ऐसा काम, इंडस्ट्री में हो रही तारीफ
अनन्या पांडे (Photo Credit - Instagram)

मुंबई:  बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं अनन्या पांडे (Ananya Pandey) अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही अपनी दूसरी फिल्म का शूटिंग शेड्यूल भी पूरा कर लिया है. अनन्या पांडे फिल्मों में ही नहीं, बल्कि ब्रांड्स में भी छाई हुई है और हर कोई उन्हें एंडोर्स करना चाहता है. अभिनेत्री के करीबी सूत्र बताते हैं, "लक्मे इंडिया उन्हें साइन करने वाला पहला ब्रांड था, जिसने उन्हें एक पहचान दिलाई. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों की संख्या में भी इजाफा हुआ.

अब दो अन्य ब्रांड ने भी उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर के रूप में लाने की योजना बनाई है." युवा अभिनेत्री जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student of The Year) के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरूआत करने के लिए तैयार है. इससे पहले अनन्या पांडे लक्मे के साथ ब्रांड का चेहरा बनने वाली सबसे कम उम्र की अभिनेत्री थीं.

 

View this post on Instagram

 

Tonight on #KoffeeWithKaran ☕️💙 #SOTY2

A post shared by Ananya 👩🏻‍🎓💫 (@ananyapanday) on

यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ में साथ आएंगे नजर

'कॉफी विद करण' में अपनी शानदार उपस्थिति के बाद अनन्या अपने अभिनय की शुरुआत स्टूडेंट 'ऑफ द ईयर 2' से करेंगी. साथ ही, अभिनेत्री फिल्म 'पति, पत्नी और वो' के रीमेक में कार्तिक आर्यन के साथ भी नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2019 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).