बिहार: बीजेपी में नित्यानंद राय के उत्तराधिकारी को लेकर मंथन शुरू, ये नेता बन सकते हैं सूबे के अगले पार्टी अध्यक्ष
पार्टी प्रवक्ता निखिल आनंद इन कयासों को नकारते हुए कहते हैं कि नेतृत्व 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के सूत्र वाक्य के साथ जिस किसी भी नेता को पार्टी के प्रदेश का नेतृत्व सौंपेगा, राज्य का कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएगा.