Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए प्रियजनों को दें शुभकामनाएं
चैत्र नवरात्रि के नौंवे दिन राम नवमी मनाई जाती है, इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाती है. इस दिन भगवान श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों प्रियजनों को राम नवमी की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Ram Navami 2026 Wishes In Hindi: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के पावन नौ दिनों के समापन के साथ ही देशभर में 'राम नवमी' (Ram Navami) का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस वर्ष भगवान श्री राम (Bhagwan Shri Ram) का जन्मोत्सव गुरुवार, 26 मार्च 2026 को मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन तिथि पर त्रेतायुग में भगवान विष्णु ने रावण के अत्याचारों को समाप्त करने और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए श्री राम के रूप में अपना सातवां अवतार लिया था. अयोध्या से लेकर कन्याकुमारी तक, मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया गया है.
राम नवमी का दिन दोहरा महत्व रखता है. जहाँ एक ओर भक्त प्रभु राम का जन्मदिन मनाते हैं, वहीं दूसरी ओर नौ दिनों से चल रहे चैत्र नवरात्रि के उपवास का समापन भी इसी दिन होता है. कई श्रद्धालु इस दिन कन्या पूजन और हवन करके मां दुर्गा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं. शक्ति की उपासना के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम के प्राकट्य का यह उत्सव आध्यात्मिक चेतना और विजय का प्रतीक माना जाता है.
चैत्र नवरात्रि के नौंवे दिन राम नवमी मनाई जाती है, इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाती है. इस दिन भगवान श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों प्रियजनों को राम नवमी की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.





राम नवमी के दिन भक्त सुबह जल्दी उठकर स्नानादि के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करते हैं और व्रत का संकल्प लेते हैं. घर के पूजा स्थल या मंदिरों में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की जाती है. पूजन के दौरान उन्हें चंदन, अक्षत, धूप-दीप, पुष्प और विशेष मिष्ठान्न अर्पित किए जाते हैं. कई घरों में इस दिन रामचरितमानस का पाठ और सुंदरकांड का आयोजन भी किया जाता है, जिसके बाद सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण होता है.
पौराणिक कथाओं के अनुसार, असुरराज रावण के अहंकार और अधर्म का नाश करने के लिए ही श्रीहरि ने राजा दशरथ के घर जन्म लिया था. भगवान राम का जीवन हमें धैर्य, त्याग और मर्यादा में रहकर कर्तव्यों के पालन की सीख देता है. यही कारण है कि सदियों बाद भी राम नवमी का पर्व समाज में नैतिक मूल्यों और सच्चाई की जीत के विश्वास को मजबूत करता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2026 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

