देश

बिहार के खगड़िया जिले में ट्रक और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, 3 मौत

बिहार के खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बिहार के खगड़िया जिले में ट्रक और मोटरसाइकिल की  जोरदार टक्कर, 3 मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

पटना: बिहार के खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. की थाना प्रभारी किरण कुमारी ने बताया कि तीन लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुफस्सिल थाना के मथारा दियारा से वीरपुर जा रहे थे और तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर गौछारी गांव के समीप एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोगों की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभिषेक कुमार (18), संध्या कुमारी (10) तथा हरेराम कुमार (11) के रूप में की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2019 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).