पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग ने 3,000 अफगान छात्रों को देगा छात्रवृत्ति, विभिन्न इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयों में प्रवेश जाएगा दिया
पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग ने चार साल के कार्यक्रम के तहत करीब 3,000 अफगान छात्रों को छात्रवृत्ति की पेशकश की है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. चिकित्सा, इंजीनियरिंग, कृषि और प्रबंधन और कंप्यूटर विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में पाकिस्तान के विभिन्न संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है.