बॉलीवुड

इटली में बच्चों के फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी रानी मुखर्जी स्टारर 'हिचकी'

अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' 19 जुलाई से इटली में होने जा रहे 49वें गिफोनी फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी. फिल्म में रानी ने एक स्कूल शिक्षिका की भूमिका निभाई है.

इटली में बच्चों के फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी रानी मुखर्जी स्टारर 'हिचकी'
रानी मुखर्जी (Photo Credits : IANS)

मुंबई : अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म 'हिचकी' (Hichki) 19 जुलाई से इटली में होने जा रहे 49वें गिफोनी फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी. इस प्रेरणादायक फिल्म में रूढ़िवादिता के खिलाफ एक प्रगतिशील संदेश देने का प्रयत्न किया गया है.

फिल्म में रानी ने एक स्कूल शिक्षिका की भूमिका निभाई है जो आर्थिक रूप से पिछड़े तबके से आने वाले छात्रों के जीवन को बदल देती हैं, जबकि वह खुद टूरेट सिंड्रोम से पीड़ित हैं जिसमें व्यक्ति के कुछ शारीरिक हाव-भाव सामान्य लोगों से अलग हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें : मैं हैरान हूं बेटे जुनैद ने रानी मुखर्जी को कैसे लुभाया: आमिर खान

फिल्म 'हिचकी' के निर्माता मनीष शर्मा ने एक बयान में कहा, "हिचकी एक क्लासिक अंडरडॉग कहानी है, जो दुनिया भर के दर्शकों के साथ जुड़ाव रखती है. इसमें एक सार्वभौमिक कहानी है जो प्रेरणादायक होने के साथ-साथ दिल को छू जाती है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2019 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).