पुणे दीवार हादसा: बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जताया दुख, दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने महाराष्ट्र के पुणे के कोंड़वा में दीवार गिरने से बिहार के कटिहार के 13 लोगों की हुई मौत पर दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने बिहार के मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुदान देने की घोषणा की.
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने महाराष्ट्र के पुणे के कोंड़वा में दीवार गिरने से बिहार के कटिहार के 13 लोगों की हुई मौत पर दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने बिहार के मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुदान देने की घोषणा की.
मुख्यमंत्री ने इसके अलावा नई दिल्ली बिहार भवन के संयुक्त श्रमायुक्त को पुणे जाने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया है. इधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी इस हादसे पर दुख प्रकट किया है. मोदी ने कहा, "बारिश के काारण एक सोसाइटी की दीवार गिर गई जिसमें दबकर 15 लोगों की मौत हो गई. इनमें बिहार के कटिहार के रहने वाले 13 लोग शामिल हैं. भाजपा नेता ने इस हादसे को दुखद बताया है."
यह भी पढ़ें : पुणे दीवार हादसा: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिए हादसे की जांच के आदेश, मृतकों के परिवार के लिए घोषित किये 5-5 लाख रुपये
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. पुणे के कोंडवा में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे के जिलाधिकारी को मामले की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2019 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

