विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का असैन्य क्षेत्र में नेता किम जोंग-उन मिलन प्रस्ताव मजेदार: उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया ने कहा कि उसके नेता किम जोंग-उन से दोनों देशों के बीच स्थित असैन्य क्षेत्र में मिलने का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रस्ताव बहुत मजेदार सुझाव है. ट्रंप 2017 में दक्षिण कोरिया के अपने पहले दौरे पर ही असैन्य क्षेत्र का दौरा करना चाहते थे, लेकिन खराब मौसम के कारण ऐसा नहीं हो सका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का असैन्य क्षेत्र में नेता किम जोंग-उन मिलन प्रस्ताव मजेदार: उत्तर कोरिया
किम जोंग-उन और डोनाल्ड ट्रम्प (Photo Credits - IANS)

सियोल : उत्तर कोरिया (Uttar Pradesh) ने शनिवार को कहा कि उसके नेता किम जोंग-उन से (Kim Jong-un) दोनों देशों के बीच स्थित असैन्य क्षेत्र में मिलने का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का प्रस्ताव बहुत मजेदार सुझाव है. उत्तर कोरिया की सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने देश के पहले उप विदेश मंत्री चाओ सोन-हुई के हवाले से कहा, "हम इसे बहुत मजेदार सुझाव के तौर पर देख रहे हैं, लेकिन हमें इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं मिला है."

बयान में कहा गया कि यह बैठक दोनों नेताओं के व्यक्तिगत रिश्तों को और गहरा करने और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने का एक और सार्थक अवसर होगी. ट्रंप का यह चौंकाने वाला ट्वीट शनिवार सुबह जापान के ओसाका में जी-20 सम्मेलन के उनकी दक्षिण कोरिया की यात्रा से सिर्फ कुछ घंटों पहले सामने आया. ट्रंप यहां राष्ट्रपति मून जे-इन से मुलाकात करेंगे.

यह भी पढ़ें : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की अमेरिकी युद्ध अपराध मामले में क्षमा पर विचार करने की पुष्टि

ट्रंप ने ट्वीट किया, "चीन के राष्ट्रपति शी (जिनपिंग) के साथ बैठक समेत कुछ बहुत महत्वपूर्ण बैठकों के बाद मैं जापान से दक्षिण कोरिया (राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ) जा रहा हूं." उन्होंने कहा, "अगर उत्तर कोरिया के नेता किम इसे देख रहे हैं, तो मैं उनसे सिर्फ हाथ मिलाने और हैलो (?) बोलने के लिए सीमा/डीएमजेड क्षेत्र में मिलूंगा."

चर्चा है कि ट्रंप शनिवार और रविवार को दक्षिण कोरिया के दौरे पर उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच स्थित असैन्य क्षेत्र का दौरा करेंगे, लेकिन व्हाइट हाउस ने सुनिश्चित किया था कि ट्रंप वहां किम जोंग-उन से नहीं मिलेंगे. ट्रंप उत्तर कोरियाई नेता से दो बार मिल चुके हैं. उनकी पहली मुलाकात पिछले साल सिंगापुर में हुई थी, जहां दोनों नेताओं ने कोरियाई प्रायद्वीप को पूरी तरह परमाणु हथियारों से मुक्त करने के लिए साथ काम करने का वादा किया था.

यह जानकारी बैठक के बाद जारी की गई शासकीय विज्ञप्ति में दी गई थी. इसी वर्ष फरवरी में वियतनाम के हनोई में हुई दूसरी मुलाकात के दौरान दोनों नेता इस बात पर सहमति बनाने में असफल रहे थे कि क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने की प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ाई जाए. ट्रंप शनिवार दोपहर सियोल पहुंचेंगे, जहां उनकी मून से मिलने और उत्तर कोरियाई परिस्थितियों पर चर्चा करने के लिए लगभग 24 घंटे रुकने की योजना है. ट्रंप 2017 में दक्षिण कोरिया के अपने पहले दौरे पर ही असैन्य क्षेत्र का दौरा करना चाहते थे, लेकिन खराब मौसम के कारण ऐसा नहीं हो सका.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2019 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).