अमरनाथ यात्रा का तीसरा दिन, 11 हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए पुरे
अमरनाथ गुफा के लिए 4,600 से अधिक श्रद्धालु जम्मू से रवाना हुए. 11,456 तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के 'दर्शन' पूरे किए थे. जम्मू से पहला जत्था तड़के 3.30 बजे, जबकि दूसरा तड़के 4.05 बजे रवाना हुआ. इस साल की अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई और 45 दिनों बाद 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ संपन्न होगी.