वीरू देवगन, कादर खान, मृणाल सेन और गिरीश कर्नाड को फिल्म फेस्टिवल में दी जाएगी श्रद्धांजलि
भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय शख्सियतों वीरू देवगन, अभिनेता-फिल्मकार कादर खान, मृणाल सेन और गिरीश कर्नाड को एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान श्रद्धांजलि दी जाएगी. सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में 20 जुलाई को इस श्रद्धांजलि संभाग में रोहित शेट्टी और फिल्म आलोचक राजीव मसंद वीरू देवगन के बारे में बातचीत करेंगे, जिन्हें शेट्टी अपना 'गुरु' मानते हैं.