'खानदानी शफाखाना' लोगों को सोचने पर मजबूर कर देगी : सोनाक्षी सिन्हा
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'खानदानी शफाखाना' लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि क्यों समाज में आज भी सेक्स एक टैबू है. फिल्म की निर्देशक शिल्पी दासगुप्ता ने किया है. भूषण कुमार, महावीर जैन, मृगदीप सिंह लांबा और दिव्या खोसला कुमार फिल्म के निर्माता हैं. यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी
नई दिल्ली : अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'खानदानी शफाखाना' (Khandaani Shafakhana) लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि क्यों समाज में आज भी सेक्स एक टैबू है. फिल्म की निर्देशक शिल्पी दासगुप्ता ने कहा, 'खानदानी शफाखाना' एक जवान लड़की की कहानी है जिसे पंजाब में उसके मृत चाचा का सेक्स क्लिनिक विरासत में मिलता है.
सिन्हा ने आईएएनएस को बताया, "फिल्म की एक-लाइन की पिच सुनने पर--'एक लड़की की कहानी जिसे उसके चाचा का सेक्स क्लिनिक विरासत में मिलती है'-मुझे लगा कि किसी ऐसी फिल्म के लिए वे मुझसे संपर्क भी कैसे कर सकते हैं."
यह भी पढ़ें : सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म ‘दबंग 3’ को लेकर किया यह बड़ा खुलसा
सोनाक्षी ने आगे कहा, "लेकिन जब मैंने पूरी कहानी सुनी, मैंने कहा कि मुझे यह फिल्म जरूर करनी चाहिए क्योंकि यह एक बहुत ही प्रासंगिक और महत्वपूर्ण विषय है जिस पर चर्चा की जानी चाहिए." जब सोनाक्षी से यह पूछा गया कि क्या यह फिल्म समाज में सेक्स के टैबू को दूर कर पाएगी?
उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता, लेकिन इस फिल्म को देखकर लोग इसके बारे में सोचना जरूर शुरू करेंगे. यह उस दिशा में एक कदम है."भूषण कुमार, महावीर जैन, मृगदीप सिंह लांबा और दिव्या खोसला कुमार फिल्म के निर्माता हैं और यह 2 अगस्त को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2019 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

