देश

उत्तर प्रदेश: अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस की आंखों में मिर्ची झोंक कर कुख्यात अपराधी रोहित सांडू को छुड़ाया

मुजफ्फरनगर के जनसथ क्षेत्र में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस हिरासत से एक कुख्यात अपराधी रोहित सांडू को छुड़ा लिया. सांडू के खिलाफ 38 मामले दर्ज हैं और वह मिर्जापुर जेल में बंद था. सशस्त्र लोग ने लाल मिर्च का पाउडर फेंक कर गोलीबारीकी और रोहित सांडू को लेकर भागने में सफल रहे.

उत्तर प्रदेश: अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस की आंखों में मिर्ची झोंक कर कुख्यात अपराधी रोहित सांडू को छुड़ाया
जेल (Photo Credit- IANS)

मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के जनसथ क्षेत्र में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस हिरासत से एक कुख्यात अपराधी रोहित सांडू (Rohit Sandu) को छुड़ा लिया. पुलिस ने बुधवार को बताया कि हमलावरों ने रोहित के साथ चल रहे उप-निरीक्षक पर गोली चलाकर उसे छुड़ा लिया. सांडू (26) के खिलाफ 38 मामले दर्ज हैं और वह मिर्जापुर जेल में बंद था. उसे मंगलवार को अदालत में एक सुनवाई के लिए मुजफ्फरपुर लाया गया था.

वापस ले जाते समय पुलिस जनसथ में रात को खाने के लिए एक ढाबे पर रुक गई. मौके पर मौजूद कांस्टेबल अखिलेश सिंह ने कहा, "खाना परोसे जाते समय, 3-4 सशस्त्र लोग वहां आए और उन्होंने हम पर लाल मिर्च का पाउडर फेंक कर गोलीबारी कर दी. हमलावरों पर हमने भी जवाबी गोलीबारी की, लेकिन वे रोहित सांडू को लेकर भागने में सफल रहे.

यह भी पढ़ें : प्रियंका गांधी ने फिर साधा उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना, कहा- सूबे में अपराधियों की करतूत चरम पर

उपनिरीक्षण दुर्ग विजय सिंह गोली लगने से घायल हो गए हैं." घटना के बाद क्षेत्र में गैंगवार होने की संभावना बढ़ गई है क्योंकि सांडू पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक कुख्यात गिरोह के मुखिया सुशील मूछ का प्रतिद्वंद्वी है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिखेरा थाना क्षेत्र में राजस्व विभाग के एक अधिकारी प्रमोद शर्मा की हत्या के मामले में सांडू को नवंबर 2015 में गिरफ्तार किया गया था और जेल भेज दिया गया था. बाद में उसे मिर्जापुर जेल भेज दिया गया. मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मिश्रा के अनुसार, "क्षेत्र में दबिश दी जा रही है और समीपवर्ती जिलों को भी सतर्क कर दिया गया है. हम रोहित सांडू को बहुत जल्दी गिरफ्तार कर लेंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2019 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).