इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार से निराश है पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर, कहा- उम्मीद है न्यूजीलैंड हमारा काम कर दे
पाकिस्तान के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने माना कि वह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार से बहुत दुखी हुए थे. इंग्लैंड ने 30 जून को हुए मैच में भारत को 31 रनों से मात देकर विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा था.
पाकिस्तान (Pakistan) के मुख्य कोच मिकी आर्थर (Mickey Arthur) ने माना कि वह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार से बहुत दुखी हुए थे. इंग्लैंड ने 30 जून को हुए मैच में भारत को 31 रनों से मात देकर विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा था.
आर्थर ने मंगलवार को कहा, "वे (भारत) कैसा खेले, उसें हम नियंत्रित नहीं कर सकते. जाहिर तौर पर मैं मैच को देख रखा था और जब भारत जीत नहीं पाया तो मुझे दुख हुआ क्योंकि इससे हमारे लिए दरवाजे खुल सकते थे."
आर्थर ने कहा, "अब हम शुक्रवार को मौके को भुनाना चाहेंगे क्योंकि हमारी किस्मत हमारे हाथों में है."
अगर इंग्लैंड के खिलाफ भारत मैच जीत जाता तो पाकिस्तान को एक जीत सेमीफाइनल में पहुंचा देती. हालांकि, अब उसे खुद जीत दर्ज करने के साथ मेजबान टीम और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा.
आर्थर ने कहा, "मैं आशा करता हूं न्यूजीलैंड हमारा काम कर दे. अगर न्यूजीलैंड नहीं जीतता तो हम उम्मीद करेंगे कि इंग्लैंड बड़े अंतर से जीते और फिर देखेंगे कि हम अपने रन-रेट के साथ क्या करना है. जो मैं समझता हूं कि बहुत ज्यादा हो जाएगा."
पाकिस्तान का अगला मैच शुक्रवार को बांग्लादेश से होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2019 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

