जंगल की रोमांचक सैर पर ले जाएगा एक बार फिर 'जुमांजी : द नेक्स्ट लेवल', फिल्म का शानदार ट्रेलर हुआ लॉन्च
फिल्म 'जुमांजी : द नेक्स्ट लेवल' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. फिल्म के ट्रेलर में खेल के अगले स्तर की झलक दिखाई गई है. फिल्म के सीक्वल में 2017 में आई 'जुमांजी : वेलकम टू दी जंगल' के बाद की कहानी दिखाई गई है, लेकिन इस फिल्म में एक बदलाव किया गया है. 'जुमांजी : द नेक्स्ट लेवल' का निर्देशन जेक कसदन ने किया है.
लॉस एंजिलिस : फिल्म 'जुमांजी : द नेक्स्ट लेवल' (Jumanji-The Next Level) अभिनेता ड्वेन जॉनसन, केविन हार्ट, करेन गिलन और जैक ब्लैक को फिर से एक और साहसिक और रोमांचक सैर के लिए जंगल में ले जाएगा. फिल्म के ट्रेलर में खेल के अगले स्तर की झलक दिखाई गई है. फिल्म के सीक्वल में 2017 में आई 'जुमांजी : वेलकम टू दी जंगल' के बाद की कहानी दिखाई गई है, लेकिन इस फिल्म में एक बदलाव किया गया है.
ट्विस्ट ये है कि फिल्म में खेल के दोनों मुख्य खिलाड़ियों के दादा (डेनी डेविटो और डेनी ग्लोवर) जॉनसन और हार्ट के अवतार के रूप में खेल में शामिल होते हैं. फिल्म के सारांश के अनुसार, 'जुमांजी : द नेक्स्ट लेवल' में गैंग वापस आ गया है, लेकिन इस बार खेल बदल गया है.
यह भी पढ़ें : ‘जुमांजी’ के सीक्वल से शानदार कमबैक करेंगे निक जोनस, ये रही डिटेल्स
'जुमांजी : द नेक्स्ट लेवल' का निर्देशन जेक कसदन ने किया है. डेविटो और ग्लोवर के अलावा, रैपर-अभिनेत्री ऑक्वाफिना भी फिल्म में शामिल हुई हैं. इस फिल्म में निक जोनस, मैडिसन इसमैन और मॉर्गन टर्नर भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2019 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

