दिल्ली-एनसीआर में अगले 48 घंटों में हल्की बारिश की संभावना, तापमान में आई नमी
भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अगले 48 घंटों में हल्की बारिश होने की संभावना है. दिल्ली और एनसीआर में बुधवार सुबह से छाए बादलों की वजह से मंगलवार की तुलना में कम से कम दो डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया. निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने बताया कि 5 और 6 जुलाई को गरज बढ़ने की संभावना है.
नई दिल्ली : भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अगले 48 घंटों में हल्की बारिश होने की संभावना है. इससे मौसम की स्थिति दक्षिण-पश्चिमी मानसून के अनुकूल हो जाएगी. दिल्ली और एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में बुधवार सुबह से छाए बादलों की वजह से मंगलवार की तुलना में कम से कम दो डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया.
भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया, "बुधवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मानसून आने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं." उन्होंने बताया, "हवा की दिशा पश्चिम से पूर्व की ओर बदल चुकी है. इससे अब इस पूरे क्षेत्र में अगले 48 घंटों में हल्की बारिश की संभावना बन गई है."
यह भी पढ़ें : मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 36, यातायात सेवाएं बाधित
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की ओर से नम हवाएं बढ़ गई हैं जिससे पर्यावरण में नमी बढ़ी है. इससे गुरुवार से एक या दो बार गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है. निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने आईएएनएस को बताया कि 5 और 6 जुलाई को गरज बढ़ने की संभावना है. स्काईमेट के प्रमुख मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि मानसून की वास्तविक शुरुआत 6 जुलाई से होने की संभावना है.
भारतीय मौसम विभाग की ओर से बुधवार को जारी एक बुलेटिन में बताया गया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी राज्यस्थान के कुछ हिस्सों समेत मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्से, छत्तीसगढ़ के शेष बचे हिस्से, उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों के अलावा उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों के साथ ही कुछ अन्य हिस्सों में आगे बढ़ा है. इसी तरह से हिमाचल प्रदेश व जम्मू एवं कश्मीर के कुछ हिस्सों में यह बढ़ा है. सामान्य तौर पर मानसून 29 जून को दिल्ली से टकराता है मगर इस बार इसमें एक सप्ताह की देरी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2019 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

