मुंबई की बारिश को लेकर अमिताभ बच्चन ने शेयर किया ये मजेदार मीम
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को मुंबईवासियों का बारिश के कारण हुए नुकसान के बाद कटाक्ष करते हुए मूड हल्का कर दिया. बिग बी ने ट्विटर के जरिए एक मीम साझा किया, जो लोकप्रिय गीत 'दो लफ्जों की है दिल की कहानी' का स्नैपशॉट था.
मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मंगलवार को मुंबईवासियों का बारिश के कारण हुए नुकसान के बाद कटाक्ष करते हुए मूड हल्का कर दिया. बिग बी ने ट्विटर के जरिए एक मीम साझा किया, जो लोकप्रिय गीत 'दो लफ्जों की है दिल की कहानी' का स्नैपशॉट था. यह 'दि ग्रेट गैंबलर' फिल्म का गीत है, जिसमें अमिताभ और जीनत अमान ने नाव की सवारी की थी.
बिग बी ने इस तस्वीर को मुंबई की वर्तमान स्थिति के लिए उपयुक्त माना, जिसमें सड़कें पानी से लबालब हैं और बारिश लगातार चौथे दिन भी जारी है, जो लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही है.
T 3... Jalsa hote hue .. pic.twitter.com/PKSZuQm7ju
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 2, 2019
अमिताभ ने तस्वीर के साथ पोस्ट किया 'जलसा होते हुए' और यह भी कहा कि 'भैया गोरेगांव लेना'. जलसा जुहू में उनके निवास स्थान का नाम है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2019 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

