क्रिकेट

ICC CWC 2019: युवराज सिंह ने नंबर 4 के लिए ऋषभ पंत का समर्थन किया

पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह का मानना है कि युवा विकेटकीपर- बल्लेबाज ऋषभ पंत नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए सही चुनाव हैं. उन्होंने कहा कि पंत को इस स्थान के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयार करना चाहिए. पंत को चोटिल शिखर धवन के स्थान पर इंग्लैंड में जारी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

ICC CWC 2019: युवराज सिंह ने नंबर 4 के लिए ऋषभ पंत का समर्थन किया
युवराज सिंह (Photo Credits: Twitter)

ICC Cricket World Cup 2019: पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का मानना है कि युवा विकेटकीपर- बल्लेबाज ऋषभ पंत नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए सही चुनाव हैं. उन्होंने कहा कि पंत को इस स्थान के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयार करना चाहिए. पंत को चोटिल शिखर धवन के स्थान पर इंग्लैंड में जारी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 29 गेंदों पर 32 रन और मंगलवार को बांग्लादेश के साथ मैच में 41 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली. युवराज ने ट्वीट कर कहा, "मुझे लगता है कि आखिरकार हमने भविष्य के लिए अपना नंबर चार का बल्लेबाज पा लिया है."

यह भी पढ़ें- IND vs BAN, CWC 2019: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार चार विकेटकीपर के साथ मैदान में उतरी टीम इंडिया

पिछले महीने ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले युवराज ने साथ ही कहा कि पंत में काफी प्रतिभा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2019 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).