न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिले अनूप जलोटा
अनूप जलोटा ने दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर से न्यूयॉर्क में मुलाकात की जो यहां पिछले साल से अपने ट्रीटमेंट की वजह से रह रहे हैं. इससे पहले कई सारे सेलिब्रिटीज जैसे अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना, मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता, करण जौहर, शाहरुख खान, आमिर खान, आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा जोनस और अनुपम खेर भी ऋषि से न्यूयॉर्क में मुलाकात कर चुके हैं.