बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी की शादी में आया नया मोड़, पुजारी का बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश के बरेली बिथरी चौनपुर से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी के प्रेम विवाह मामले में नया मोड़ आ गया है. जिस मंदिर में दोनों की शादी हुई है, वहां के महंत परशुराम सिंह ने प्रमाण-पत्र को फर्जी बताया है.मंदिर के महंत परशुराम सिंह ने बताया कि उनके मंदिर में न शादी होती है और न ही ऐसा कोई प्रमाण-पत्र जारी होता है.